WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रिपोर्ट विनय यादव

*एटा में छुट्टी पर आए सेना के जवान की संदिग्ध*

 

*परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार*

 

 

एटा। छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर शाम 32 वर्षीय नायक धर्मेंद्र अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

मृतक के बड़े भाई अजय ने बताया कि धर्मेंद्र हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार रात भोजन के बाद वह रोज की तरह छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वे नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

जानकारी के अनुसार, नायक धर्मेंद्र, पुत्र सुरेश चंद्र, मूल रूप से मारहरा थाना क्षेत्र के मौजुद्दीनपुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के श्याम विहार में परिवार के साथ रह रहे थे। वह असम में तैनात थे और 18 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे। वर्ष 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हुए धर्मेंद्र पिछले 16 वर्षों से सेना में सेवाएं दे रहे थे।

 

धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी, 12 वर्षीय बेटी दिव्या और 10 वर्षीय बेटे अनूप को छोड़ गए हैं। जवान की असामयिक मौत की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए।

घटना की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment