WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शाहजहांपुर में सभी संगठनो ने एक जुट होकर किया एसओजी टीम के द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध , रिपोर्ट राहुल गुप्ता

शाहजहांपुर में सभी संगठनो ने एक जुट होकर किया एसओजी टीम के द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध

राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क पत्रकारों के विरोध के आगे झुकी पुलिस, एसपी बोले जांच होगी, दोषियों पर होगी कार्यवाही।

शाहजहांपुर। दो पत्रकारों को एसओजी द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। घटना से नाराज जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से वार्ता की मांग की। कई घंटे चले प्रदर्शन और बातचीत के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। पत्रकार प्रतिनिधियों ने एसओजी टीम पर कार्यवाही, भविष्य में पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। एसपी ने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया। वहीं पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment