WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी एडवोकेट

*आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित*

*सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो एवं वीडियो की निष्पक्षता से जांच कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश*

 

एटा, 27 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया-2026 के अंतर्गत 262 पदों पर हुई नियुक्तियों में भ्रष्टाचार से संबंधित आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऑडियो एवं वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित की है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) चन्द्रप्रकाश पाठक एवं जिला मिशन प्रबंधक, एनआरएलएम विकल कुमार की संयुक्त समिति प्रकरण की जांच करेगी। समिति को निर्देशित किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो एवं वीडियो का समुचित अध्ययन करते हुए प्रकरण से संबंधित सभी पक्षों एवं व्यक्तियों से वार्ता कर प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जाए।

जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिए हैं कि जांच के उपरांत अपनी संयुक्त आख्या यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रकरण में तथ्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की जांच में सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री के साथ-साथ संबंधित सभी तथ्यों एवं पक्षों का समुचित परीक्षण किया जाएगा। जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।