*एटा – यातायात जागरूकता माह-2026 के तहत थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत कुमार मनोहर सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम।*
*🚦 सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा*
*🔐 साइबर सुरक्षा – सतर्कता ही बचाव*
आज दिनांक 27.11.2026 को यातायात जागरूकता माह-2026 के तहत थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत कुमार मनोहर सिंह इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा पैदल चलते समय सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों जैसे – ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुरुपयोग आदि से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आमजन को यातायात नियमों के पालन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण संदेश दिया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद, थाना प्रभारी मलावन श्री सत्येंद्र कुमार राघव, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री अब्दुल कादिर, निरीक्षक यातायात अनिल कुमार वर्मा, आरआई श्री चरण सिंह, शिक्षा विभाग के उप जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय प्रबंधक श्री सत्येंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री ओमेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
👉🏻*अपील – “सड़क पर नियमों का पालन करें, डिजिटल दुनिया में सतर्क रहें। आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है।”*
















