WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

घर से उठीं पिता और दो मासूम बच्चों की अर्थियां, अंतिम संस्कार का मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा ब्रेकिंग

 

घर से उठीं पिता और दो मासूम बच्चों की अर्थियां, अंतिम संस्कार का मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव!

 

गोद में मासूमों को लेकर चलते समाजसेवी रामसेवक पहलवान की तस्वीर ने हर आंख को किया नम!

 

एटा के कठोली गांव में कल हुए भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया,

 

तेज रफ्तार मैक्स पिकअप की टक्कर से पिता तेजवीर सिंह और उसके दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

30 वर्षीय तेजवीर के साथ 5 वर्षीय बेटी गीता और 3 वर्षीय बेटा युवराज भी हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए।

 

आज तीनों के अंतिम संस्कार के दौरान गांव में मातम छा गया, हर तरफ चीख-पुकार और अपनों को खोने का दर्द दिखाई दिया।

 

समाजसेवी रामसेवक पहलवान द्वारा दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का हृदयविदारक दृश्य देख लोगों की आंखें छलक उठीं।

 

जिस पिता की उंगली पकड़कर मासूमों को चलना था, आज उसी पिता के साथ दोनों बच्चों की अंतिम विदाई हुई। इस दर्दनाक मंजर ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

 

पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव कठोली का है।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।