WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सूरज को रोशनी दिखाता नगर में लगा हाईमास्ट लाइट, जिम्मेदार मौन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र)। नगर पंचायत चोपन में बिजली बचत के सरकारी दावों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के किनारे लगा हाईमास्ट लाइट दिन के उजाले में भी लगातार जलता रहता है। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार ऊर्जा संरक्षण और बिजली बचाने के लिए आम जनता को जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत की लापरवाही के कारण दिनभर हाईमास्ट जलने से हजारों रुपये की बिजली बर्बाद हो रही है।
मेंटेनेंस का खर्च बढ़ रहा, उपकरण भी हो रहे खराब
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाईमास्ट लाइट रात के साथ-साथ दिन में भी जलती रहती है, मानो सूरज को रोशनी दिखाने का काम कर रही हो। चौबीसों घंटे जलते रहने के कारण न केवल बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है, बल्कि हाईमास्ट में लगे महंगे बल्ब और अन्य उपकरणों के जल्द खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। इससे नगर पंचायत पर अतिरिक्त मेंटेनेंस का बोझ पड़ रहा है, जो सीधे तौर पर जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है।
ऑटोमैटिक टाइमर या स्विच की अनदेखी
आमतौर पर इस तरह की हाईमास्ट लाइटों में ऑटोमैटिक टाइमर (सेंसर) लगा होता है, जो शाम होते ही लाइट को चालू और सुबह होते ही बंद कर देता है। यदि टाइमर खराब है, तो इसे मैन्युअल रूप से बंद करने की व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन वार्ड 6 के इस मुख्य मार्ग पर न तो टाइमर काम कर रहा है और न ही किसी कर्मचारी द्वारा इसे समय पर बंद किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों में नाराजगी
वार्डवासियों और राहगीरों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर होने के कारण प्रतिदिन इस रास्ते से नगर पंचायत के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस गंभीर लापरवाही की ओर आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द हाईमास्ट लाइट के टाइमर को दुरुस्त कराया जाए या इसके संचालन के लिए किसी कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि बिजली की बर्बादी को रोका जा सके।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment