*बटेश्वर कलमकार संगम को लेकर जिलाधिकारी आगरा को सौंपा आमंत्रण पत्र*
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद आगरा द्वारा आगामी 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होने वाले बटेश्वर कलमकार संगम के संबंध में आज शनिवार को जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु सिकरवार जी ने अपनी पूरी टीम के साथ जिलाधिकारी आगरा श्री मनीष बंसल जी से शिष्टाचार भेंट की।*
*इस दौरान जिलाध्यक्ष जी ने जिलाधिकारी महोदय को आमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम में गरिमामयी सहभागिता का अनुरोध किया तथा आयोजन की सफलता के लिए सहयोग की अपेक्षा की।*
*जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व में पूरी टीम आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।*
*सभी जिला पदाधिकारियों, तहसील अध्यक्षों एवं सम्मानित पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।*
*एकता ही संगठन की शक्ति है।*















