*मुकाबला-ए-किरात में मोहम्मद आतिफ ने मारी बाजी, 50 हजार रुपये और लैपटॉप जीतकर हासिल किया प्रथम स्थान*
रिपोर्टर मौ0रियाज अब्बास
एटा, खानकाह शरीफ मारहरा में आयोजित उर्स-ए-कासमी की तीसरी महफिल में मुकाबला-ए-किरात का शानदार आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मदरसों से आए प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खूबसूरत आवाज और बेहतरीन अंदाज में किरात पेश कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुकाबले में अल जामिअतुल अशरफिया मुबारकपुर, गोंडा, बस्ती, बरेली शरीफ, लखनऊ सहित देश के कई बड़े मदरसों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप और ट्रॉफी मुरादाबाद स्थित जामिया अशरफिया हबीबिया बरकतिया के छात्र मोहम्मद आतिफ ने हासिल की। वहीं द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये, मोबाइल फोन और ट्रॉफी बलरामपुर के जामिया अरबिया अनवारुल कुरआन के महमूद आलम को मिला। तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये बस्ती जनपद के मदरसा दारुल उलूम अलीमियां के मोहम्मद अफसान ने प्राप्त किया।इस अवसर पर सैयद अशरफ मियां ने कहा कि अहले सुन्नत की आवाज को प्रकाशित होते हुए 30 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस वर्ष इसका 30वां शुमारा प्रकाशित हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस धार्मिक पत्रिका को अपने घरों तक जरूर पहुंचाएं।सैयद नजीब हैदर ने सभी विजेता छात्रों को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद फातिहा पढ़ी गई और मुल्क व कौम की तरक्की, अमन-चैन तथा सभी के हक में विशेष दुआएं मांगी गईं।कार्यक्रम का संचालन कारी इरफान बरकाती ने किया। इस मौके पर सैयद अमान मियां कादरी, वली अहद सज्जादानशीन खानकाह बरकतिया, सैयद उस्मान कादरी, सैयद हैदर हसन, सैयद मोहसिन, जामिया के प्रिंसिपल मौलाना इरफान, मौलाना असलम बरकाती, मौलाना शमी, कारी अकबर, कारी सदरुद्दीन, कारी यूनुस, कारी कौसर, कारी रहमतुल्लाह, मौलाना शादाब, हाफिज राशिद, फैज हसन एडवोकेट, शकील बरकाती, आफाक बरकाती, आमिर मुगल, जुबेर बरकाती, साकिब नूरी, शोएब नूरी, फरीद नूरी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। उर्स-ए-कासमी में पायाम-ए-बरकात का सदस्यता शिविर, जायरीनों से सदस्य बनने की अपील,मारहरा। खानकाह बरकतिया में आयोजित उर्स-ए-कासमी के अवसर पर पायाम-ए-बरकात की ओर से सदस्यता शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से जायरीनों को संस्था की गतिविधियों और सदस्यता अभियान की जानकारी दी जा रही है।इस मौके पर हाफिज राशिद, नजीमुल हसन बरकाती और चाहत बरकाती ने बताया कि पायाम-ए-बरकात की वार्षिक एवं त्रैमासिक सदस्यता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने उर्स में दूर-दराज से पहुंच रहे जायरीनों से अपील की कि वे संस्था की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान से जुड़ें और इसके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।उर्स-ए-कासमी में जायरीनों को मिली स्वास्थ्य सुविधा, लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर,मारहरा। उर्स-ए-कासमी में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों के माध्यम से जायरीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।स्वास्थ्य विभाग के के.के. गुप्ता ने बताया कि उर्स के दौरान स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी जायरीन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।इसके अतिरिक्त आगरा के एफएच मेडिकल कॉलेज की ओर से भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। इस पहल से उर्स में पहुंच रहे जायरीनों को काफी सहूलियत मिल रही है।















