हाथरस तहसील में तैनात नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा का एटा हुआ ट्रांसफर आदेश हुआ जारी
हाथरस। की सादाबाद तहसील में तैनात नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा का तबादला जनपद एटा के लिए कर दिया गया है। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा 16 नवंबर को जारी तबादला सूची में उनका नाम शामिल है। ये तबादला भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया है।
प्रतीक्षा कटारा मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने हिंदी माध्यम से पढ़ाई कर UPPSC PCS 2022 में नायब तहसीलदार की मेरिट लिस्ट में 16वीं रैंक हासिल की थी। बताया जाता है कि नायब तहसीलदार बनने से पहले वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।
सादाबाद तहसील में अपने कार्यकाल के दौरान वह अपने अच्छे कार्यों के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहीं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की मिशन शक्ति मैगजीन के कवर पेज पर भी उनका फोटो प्रकाशित हो चुका है, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना था।
हाथरस के सादाबाद और सहपऊ क्षेत्र में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है।















