WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विकासखंड निधौली कलां की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन , रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

मेरा युवा भारत एटा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की जिला युवा अधिकारी सुश्री उपासना सिरोही के निर्देशन में चल रही विकासखंड निधौली कलां की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चौ0 वीरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज कुतकपुर बंथल के खेल मैदान पर किया गया। ‌ जिसमें बालक वर्ग में वॉलीबॉल, लंबी कूद, 200 मीटर दौड़, एवं बालिका वर्ग में कबड्डी, नींबू दौड़ एवं लम्बी कूद प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार यादव प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, खेल से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं।खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता कार्यक्रम बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में शेरपुर विजेता तथा कुतकपुर ने उपविजेता का खिताब हासिल किया नींबू दौड़ बालिका वर्ग में कुमारी रश्मि प्रथम, कुमारी शिवा द्वितीय तथा कुमारी साधना तृतीयस्थान प्राप्त किया लंबी कूद बालिका वर्ग में कुमारी अंजू प्रथम कुमारी शिवा द्वितीय कुमारी गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में लंबी कूद प्रतियोगिता में अरुण कुमार प्रथम अभिजीत द्वितीय एवं अंशुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग मोहित कुमार प्रथम अरुण कुमार द्वितीय तथा धर्मेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल बालक वर्ग में बहुत ही रोचक मुकाबला मोहिउद्दीनपुर टीम और इटारी टीम के बीच देखने को मिला बाद में मोहिउद्दीनपुर टीम विजेता एवं इटारी उपविजेता का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका पीटीआई रिंकू सिंह, दीपू कुमार, नवीन कुमार द्वारा निभाई गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रबी यादव अध्यक्ष ब्लॉक युवक समिति निधौली कला, संजय सिंह, रमन सिंह, जितेंद्र सिंह यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment