*एटा– “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत, थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत चल रहे उर्स मेला में अपने परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय बालक को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों की तलाश कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।*
*घटनाक्रमनुसार*
आज दिनांक 20.11.2026 को थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत चल रहे उर्स मेला में एक 03 वर्षीय बच्चा घूमता हुआ मिला जो अपना नाम और पता सही तरह से नहीं बता पा रहा था थाना मारहरा पुलिस, उर्स मेला चौकी और मेला ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसबल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हनीफ बरकाती पुत्र हबीब बरकाती निवासी मोहल्ला भवाइन थाना एत्मादपुर जनपद आगरा जो जनपद आगरा से उर्स मेला में अपने परिवार सहित आए हुए थे कि तलाश कर सकुशल बालक को परिजनों को सुपुर्द किया गया। थाना थाना मारहरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से परिजनों सहित आमजन द्वारा भूरि–भूरि प्रशंसा की गई।















