WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पैदल गश्त साथ ही उर्स मेला स्थल का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, रिपोर्ट जगदीश कुमार

 

 

*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह सहित आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गश्त साथ ही उर्स मेला स्थल का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।*

——————————-

 

आज दिनांक 17.11.26 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना मारहरा क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी।

 

साथ ही थाना मारहरा क्षेत्र में *दिनाँक 19.11.2026 से आयोजित होने वाले उर्स मेले के मेला स्थल का निरीक्षण किया गया* । इस दौरान मेला परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया गया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार प्रभावी चेकिंग की जाए।

 

मेला स्थल पर महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मेले के आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा मेले के दौरान शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment