WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अखिल भारतीय वायु सैनिक कैंप से लौटे आगरा कॉलेज के कैडेट्स का भव्य स्वागत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*अखिल भारतीय वायु सैनिक कैंप से लौटे आगरा कॉलेज के कैडेट्स का भव्य स्वागत*

 

आगरा। ताम्बरम (चेन्नई) में आयोजित प्रतिष्ठित अखिल भारतीय वायु सैनिक कैंप (All India Vayu Sainik Camp) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे आगरा कॉलेज, आगरा के एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स का आज महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

45 दिनों के कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन एवं अथक परिश्रम के उपरांत लौटे कैडेट्स को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कैंप में प्रतिभागिता करने वाले कैडेट्स में कैडेट कॉर्पोरल रिषभ सिंह, लीडिंग फ्लाइट कैडेट हर्ष बघेल, कैडेट कॉर्पोरल दीक्षा यादव, लीडिंग फ्लाइट कैडेट काजल अग्रवाल एवं लीडिंग फ्लाइट कैडेट श्रेया शामिल हैं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने कैडेट्स की लगन, परिश्रम एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इन युवा कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से आगरा कॉलेज के साथ-साथ आगरा शहर का भी गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कैडेट्स को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने तथा राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एनसीसी एयर विंग के अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर नितेश शर्मा, एनसीसी आर्मी विंग के अधिकारी कैप्टन अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रभारी डॉ. आनंद प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने कैडेट्स की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आगरा कॉलेज परिवार ने सभी कैडेट्स की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment