WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

समस्त विकास खण्डों में सुरक्षा जवानों की भर्ती एवं प्रशिक्षण हेतु शिविरों का होगा आयोजन, निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर युवा उठा सकते हैं लाभ, रिपोर्ट दया नन्द यादव

*जनपद के समस्त विकास खण्डों में सुरक्षा जवानों की भर्ती एवं प्रशिक्षण हेतु शिविरों का होगा आयोजन, निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर युवा उठा सकते हैं लाभ*

Oplus_131072

 

*एटा 12 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि कमाण्डेन्ट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, नई दिल्ली के पत्र दिनांक 05 नवम्बर 2026 के क्रम में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं एसआईएस लिमिटेड कम्पनी के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर प्रशिक्षणोपरान्त स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद एटा के विभिन्न विकास खण्डों में भर्ती एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविरों के आयोजन हेतु विकास खण्डवार तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिसके अनुसार खण्ड विकास कार्यालय निधौली कलां में 13 एवं 14 नवम्बर 2026, अवागढ़ में 16 एवं 17 नवम्बर 2026, जैथरा में 18 एवं 19 नवम्बर 2026, जलेसर में 20 एवं 21 नवम्बर 2026, मारहरा में 27 एवं 28 नवम्बर 2026, सकीट में 01 एवं 02 दिसम्बर 2026 तथा शीतलपुर में 03 एवं 04 दिसम्बर 2026 को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि शिविरों के सफल आयोजन हेतु संबंधित विकास खण्ड कार्यालयों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा ग्राम पंचायतों के माध्यम से सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के इच्छुक युवाओं को शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने जनपद के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर भर्ती एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया में प्रतिभाग करें तथा प्रशिक्षणोपरान्त रोजगार प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Comment