WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक घास बावजी की शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक घास बावजी की शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*

*सदियों पुरानी मान्यता के अनुसार नगर की रक्षा और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए वर्ष में दो बार होता है घास बावजी का नगर भ्रमण*

मोहम्मद अय्यूब खान

*निम्बाहेड़ा/ लोक संस्कृति की असली पहचान वह परंपराएं हैं, जो भाषा, जाति और संप्रदाय की सीमाओं से परे समाज को एक सूत्र में बांधती हैं। ऐसी ही सदियों पुरानी लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक घास बावजी की शोभायात्रा दीपावली के दूसरे दिन खेखरे के अवसर पर घास भैरू सेवा समिति की ओर से निकाली गई।*
शोभायात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर नाचते-गाते नगर भ्रमण किया और लोक परंपरा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की।

समिति अध्यक्ष ने बताया कि लोक मान्यता के अनुसार घास बावजी को नगर का रक्षक और मौसमी बीमारियों से रक्षा करने वाला द्वारपाल माना जाता है। इसी परंपरा के तहत सदियों से वर्ष में दो बार खेखरा और आखातीज के अवसर पर घास बावजी को बैलों की कई जोड़ियों के सहारे खींचकर नगर भ्रमण कराया जाता है। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से मदिरा का भोग लगाया जाता है। नगर भ्रमण के पश्चात घास बावजी को पुनः उनके निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाता है।
शोभायात्रा जावद दरवाजे से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान, कासौद दरवाजा, रानीखेड़ा दरवाजा, चित्तौड़ी दरवाजा और माल गोदाम रोड होते हुए पुनः जावद दरवाजा स्थित घास भैरू के स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
*पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे पर गूंजते भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।*
*इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण, पटेल, कंवरलाल पटेल, नानालाल, जगदीश मेघवाल, लालचंद, राहुल तेली, भरत माली, मुकेश माली, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे!*

Leave a Comment