WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

. सत्य नारायण शर्मा बने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यू.पी. रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन) के नए प्रदेश महामंत्री बनाए गए, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पं. सत्य नारायण शर्मा बने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यू.पी. रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन) के नए प्रदेश महामंत्री बनाए गए*

 

आगरा:उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अत्यंत सशक्त संगठन ‘यू.पी. रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन (उ.प्र.)’ में संगठन और श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। श्रमिकों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, ईमानदारी, संघर्षशीलता और क्रांतिकारी भाव को देखते हुए, गंगा रक्षा पीठ भारत के पीठाधीश्वर एवं यू.पी. रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पं. राम जी त्रिपाठी ने पं. सत्य नारायण शर्मा (आगरा) को संगठन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। पं. सत्य नारायण शर्मा को प्रदेश महामंत्री के रूप में कमान सौंपे जाने से रोडवेज जगत में कर्मचारियों के बीच एक नई उम्मीद और जोश का संचार हुआ है। इस घोषणा के बाद से ही परिवहन निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रोडवेज कर्मियों ने पं. राम जी त्रिपाठी के इस निर्णय का हृदय से स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही देशभर और प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारियों व शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का तांता लगा रहा। इस अपार स्नेह और समर्थन के लिए नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पं. सत्य नारायण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संघर्ष के साथ कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Comment