WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आज की बड़ी खबरें – छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से बिलासपुर जिला – सबसे बड़ी खबरBMF News

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)

BMF NEWS NETWORK

हर कदम सच के साथ | जनता की आवाज

 

*आज दिनांक 5 नवंबर 2026, गुरुवार*

*आज की बड़ी खबरें – छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से*

 

*1. बिलासपुर जिला – सबसे बड़ी खबर*

पचपेड़ी के ग्राम लोहर्सी में पोते ने अपनी 65 वर्षीय दादी की खाट के पाए से पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात में बाहर घूमने से रोकने पर हुआ विवाद। आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

*2. बिलासपुर – कोनी थाना*

छोटी कोनी श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र के शक में अघोरी बाबा की बेरहमी से पिटाई। वीडियो वायरल होने के बाद 3 आरोपियों पर केस दर्ज, घायल सिम्स अस्पताल में भर्ती।

 

*3. रायपुर जिला -*

झीरम घाटी हत्याकांड मामले में आज NIA अदालत का फैसला आ सकता है। पूरे प्रदेश की नजर टिकी है। CM विष्णुदेव साय आज राजधानी में खनिज विभाग के कार्यक्रम और भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति में शामिल होंगे।

 

*4. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही -*

62 हाथियों के दल के आतंक से 9 स्कूलों में आज भी छुट्टी। मरवाही में हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया, वन विभाग ने ड्रोन से निगरानी शुरू की।

 

*5. रायगढ़ जिला -*

कीटनाशक मिली शराब से दोहरे हत्याकांड में दोषी को दोहरी उम्रकैद। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद में 70 मवेशी मुक्त कराए, 23 तस्कर गिरफ्तार।

 

*6. दुर्ग-भिलाई -*

भिलाई में ट्रैक्टर की चपेट में आने से सुहानी की मौत, बहन खुशी गंभीर, एम्स रायपुर रेफर।

 

*7. महासमुंद -*

5 पटवारियों को निलंबित किया गया, राजस्व कार्यों में लापरवाही का आरोप।

 

*8. मौसम अलर्ट -*

चक्रवात मुरासु का असर जारी। आज प्रदेश के 15 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर संभाग के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट। तापमान 31 से गिरकर 24 डिग्री तक रहने की संभावना।

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – गोपाल साहू, बिलासपुर

9144444831

Leave a Comment