WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खेरागढ़ में 10 हजार महिलाओं के हाथों पर सजी मेहंदी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

खेरागढ़ में 10 हजार महिलाओं के हाथों पर सजी मेहंदी, श्रृंगार किट पाकर खिल उठे चेहरे,चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू और कृष्णा गर्ग के सौभाग्य श्रृंगार एवं मेहंदी संगम में उमड़ी महिलाओं की भीड़, सैकड़ों बच्चियों ने सजाए हाथ

 

खेरागढ़/आगरा । करवाचौथ के पावन पर्व पर खेरागढ़ स्थित देवी जी माता मंदिर में आयोजित सौभाग्य श्रृंगार एवं मेहंदी संगम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू और उनकी धर्मपत्नी कृष्णा गर्ग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों के अनुसार करीब 10 हजार महिलाओं ने सहभागिता की। सैकड़ों बच्चियों ने अपने हुनर से हजारों महिलाओं के हाथों पर आकर्षक मेहंदी सजाई। इसके बाद महिलाओं को श्रृंगार किट वितरित की गईं।

कार्यक्रम में सुबह से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चियों ने अलग-अलग डिजाइनों में मेहंदी लगाकर महिलाओं के हाथों को सजाया। मेहंदी के बाद श्रृंगार किट पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। आयोजन स्थल पर उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।

महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू और कृष्णा गर्ग का आभार जताया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना और पारंपरिक पर्व को सामूहिक रूप से मनाना था।

 

महिला सशक्तिकरण और खेरागढ़ के विकास पर जोर

 

चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने कहा, “करवाचौथ महिलाओं की आस्था और समर्पण का पर्व है। हमारा उद्देश्य महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना और उनके सम्मान को बढ़ावा देना है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रयासरत है। खेरागढ़ के विकास के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं, युवाओं के अवसर और विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है। महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”

कार्यक्रम के अंत में सुधीर गर्ग गुड्डू और कृष्णा गर्ग ने आयोजन में शामिल हुईं महिलाओं, मेहंदी लगाने वाली बच्चियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment