WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया कलेक्ट्रेट स्थित दोनों ईवीएम वेयरहाउस का संयुक्त बाह्य मासिक निरीक्षण, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया कलेक्ट्रेट स्थित दोनों ईवीएम वेयरहाउस का संयुक्त बाह्य मासिक निरीक्षण*

 

*सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक, सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील मिले; अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश*

 

*ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश*

एटा, 29 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी द्वारा आज दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दोनों ईवीएम वेयरहाउस का संयुक्त रूप से मासिक बाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील मिले।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गार्ड रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटर का अवलोकन कर वेयरहाउस परिसर की गतिविधियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं पूरी मुस्तैदी के साथ नियमित रूप से सुरक्षा ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त रूप से दो से चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि परिसर की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा कर्मी एवं निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की निरंतर जांच की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार मोरल, अपर उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय, एटा

Leave a Comment