WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कुंडा विधायक राजा भ‌इया को जान से मारने की धमकी,अज्ञात पर एफआईआर दर्ज,जांच में जुटी पुलिसBMF News

*कुंडा विधायक राजा भ‌इया को जान से मारने की धमकी,अज्ञात पर एफआईआर दर्ज,जांच में जुटी पुलिस*

 

भदोही।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया को जान से मारने की धमकी मिली है।सोशल मीडिया पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने और राजा भ‌इया के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तीन अलग-अलग आईडी से पिछले एक सप्ताह से राजा भ‌इया को कथित तौर पर गाली-गलौज भरे संदेश भेजे जा रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

 

गोपीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि राज शूटर ऑफिशियल,एम राज शूटर और एम शूटर नाम की आईडी से विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं और धमकी भरे संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जनसत्ता दल की भदोही जिला इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले में बुधवार शाम गोपीगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी,जिसके साथ सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेशों की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं।

शिकायत और उपलब्ध कराए गए संदेशों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अज्ञात आईडी धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स और संदेशों की जांच कर रही है, ताकि कथित तौर पर धमकी देने वालों की पहचान की जा सके।पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment