WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भा जा पा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कियाBMF News

 

लखनऊ 06 अवक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के रूप में श्री धर्मपाल सिंह, श्री राधाकांत ओझा, श्री प्रकाश पाल, श्री विद्यासागर सोनकर, श्री गोपी कृष्णा पाण्डेय, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, श्री राम प्रताप सिंह चौहान एवं श्रीमती श्रुति गंगवार ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री ब्रजेश पाठक, निषाद पार्टी के अध्यक्ष श्री संजय निषाद, अपना दल (एस) के नेता श्री आशीष पटेल, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सुरेश खन्ना, श्री सूर्य प्रताप शाही, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री जेपीएस राठौर, श्री कपिल देव अग्रवाल, श्री बलदेव ओलख एवं एमएलसी श्री गोविन्द नारायण शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक व अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके पूर्व पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री विनोद तावडे़, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापतिराम त्रिपाठी प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, श्री जेपीएस राठौर ने सभी उम्मीदवारों का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर पार्टी एमएलसी श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री श्री शिव भूषण सिंह सहित प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Leave a Comment