*परिपत्र क्रमांक: BMF/NC/2026/05*
*विषय: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में कमेटी एवं समस्त विभागीय प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों का चुनाव कर पूर्ण कमेटी का गठन किए जाने के संबंध में*
*सेवा में,*
समस्त प्रदेश अध्यक्ष / प्रदेश प्रभारी
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)
प्रभारी-समस्त जनपद:
*महोदय,*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त, पारदर्शी एवं जनपद केंद्रित संगठन के रूप में स्थापित करने हेतु यह आवश्यक है कि संगठन की इकाईयों को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जाए। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि देश के प्रत्येक जनपद में कोर कमेटी का गठन एवं विभिन्न विभागीय प्रकोष्ठों में जिला अध्यक्षों का विधिवत चुनाव किया जाए।
*निर्णय के मुख्य बिंदु*
*1. गठन का उद्देश्य*
– संगठन को ब्लॉक एवं थाना क्षेत्र स्तर तक विस्तार देना एवं मजबूती प्रदान करना
– मीडिया जगत के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराना
– केंद्र से जारी नीतियों एवं कार्यक्रमों का जनपद स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन
– पत्रकारों, मीडिया कर्मियों एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के हितों की रक्षा करना
*2. प्रत्येक जनपद में गठित होने वाली अनिवार्य संरचना*
*अ. कमेटी के पद*
– *जिला अध्यक्ष* – 1
– *जिला उपाध्यक्ष*-10
– *जिला महासचिव* –
– *- जिला सचिव* -10
– *जिला कोषाध्यक्ष* – 1
–
– *जिला संगठन मंत्री* – 10
– *जिला प्रवक्ता* – 1
– *कार्यकारिणी सदस्य* – 50
*ब. प्रकोष्ठ अनुसार जिला अध्यक्ष पद – अनिवार्य*
1. *यूथ विंग जिला अध्यक्ष*
कार्य: 18-35 वर्ष के युवा पत्रकारों, मीडिया छात्रों एवं यूट्यूबर्स को संगठन से जोड़ना
2. *महिला सेल जिला अध्यक्ष*
कार्य: महिला पत्रकारों, एंकर्स एवं मीडिया कर्मियों की भागीदारी एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना
3. *प्रिंट मीडिया सेल जिला अध्यक्ष*
कार्य: समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं से जुड़े पत्रकारों का समन्वय
4. *इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल जिला अध्यक्ष*
कार्य: टीवी न्यूज चैनल एवं रेडियो से जुड़े पत्रकारों का प्रतिनिधित्व
5. *डिजिटल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष*
कार्य: न्यूज पोर्टल एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यरत पत्रकारों का संगठन
6. *सोशल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष*
कार्य: फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, यूट्यूब एवं अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर संगठन की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करना
*7- आरटीआई सेल*
*उद्देश्य:* पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना,
RTI आवेदन/अपील प्राप्त कर 30 दिन में निपटाना,विभाग के CPIO/अधिकारियों से सूचना एकत्र कर भेजना ,वेबसाइट पर धारा 4 के तहत जानकारी अपडेट करना, RTI आवेदन/अपील का रजिस्टर रखना।
*8- प्रकाशन एवं क्लाउड मीडिया सेल*
*उद्देश्य:* संगठन की जानकारी का प्रचार और डिजिटल रखरखाव।
पत्रिका, रिपोर्ट, ब्रोशर प्रकाशित करना,वेबसाइट, सोशल मीडिया पर खबर/फोटो/वीडियो डालना ,विभागीय फाइल/डाटा को क्लाउड पर स्टोर और शेयर करना,प्रेस विज्ञप्ति जारी करना।
संगठन से जुड़े हुए सभी सदस्यों को प्रशिक्षण देना।
(नोट -संगठन ऊपर दिए गए कम से कम इतने विभागीय प्रकोष्ठों का गठन अनिवार्य है)
*3. चुनाव एवं चयन प्रक्रिया*
1. *पात्रता*: आवेदक संबंधित जनपद का निवासी हो, न्यूनतम 1 वर्ष का मीडिया अनुभव हो एवं संगठन की विचारधारा में आस्था रखता हो।
2. *प्रस्ताव आमंत्रण*: इच्छुक सदस्य 7 दिवस के भीतर अपना संक्षिप्त परिचय, कार्य अनुभव एवं आईडी प्रमाण जिला प्रभारी को प्रस्तुत करें।
3. *साक्षात्कार एवं चयन*: जिला प्रभारी की अध्यक्षता में गठित 3 सदस्यीय समिति द्वारा साक्षात्कार के उपरांत नामों का चयन किया जाएगा।
4. *अनुमोदन*: चयनित पैनल प्रदेश कार्यालय को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। अनुमोदन के उपरांत ही नियुक्ति मान्य होगी।
5. *शपथ ग्रहण*: अनुमोदन के 15 दिवस के अंदर जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाए।
*4. विशेष निर्देश*
– उपरोक्त सभी पदों पर चुनाव कराना प्रत्येक जनपद हेतु अनिवार्य है। किसी भी प्रकोष्ठ को रिक्त नहीं रखा जाएगा।
– महिला एवं युवा नेतृत्व को 50% तक प्राथमिकता दी जाए।
– गठित पूर्ण कमेटी की सूची फोटो सहित 30 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
– कमेटी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।
आपसे अनुरोध है कि इस परिपत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करें एवं अनुपालन आख्या से अवगत कराएं।
आपके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए अग्रिम धन्यवाद।
*सधन्यवाद*
*भवदीय*
पंडित बालकृष्ण तिवारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)
–















