WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अचिंत कुमार सक्सेना की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

अचिंत कुमार सक्सेना की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा

Oplus_131072

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं निर्झर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की शाम प्रभु पार्क में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान साहित्यकार, समाजसेवी एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक अचिंत कुमार सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में अलीगढ मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेठ, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना और निर्झर साहित्यिक संस्था के सचिव अखिलेश सक्सेना सहित समाज के लोगों ने स्व. अचिंत कुमार सक्सेना के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। उनके सामाजिक, साहित्यिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अचिंत कुमार सक्सेना ने सदैव समाज को जोड़ने और जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए कार्य किया। समाज के प्रति उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज को हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उनके विचार और समाजसेवा के कार्य आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते रहेंगे। सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान दामोदर दास गुप्ता, एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, राकेश शरण सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, रवी मोहन कुलश्रेष्ठ, नवल सक्सेना, राम प्रकाश पाल पथिक, अखिलेश सक्सेना, शांतनु चौधरी, विजय सक्सेना, अखिलेश प्रधान, अरविंद मोहन सक्सैना, मनोज मंजुल, नवीन सक्सेना, दीपक सक्सेना, राजकुमार सक्सेना, आदित्य शरण सक्सेना, महेश चंद सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, आशीष सक्सेना, अजय सक्सेना, अरविंद सक्सेना, लवनीश गहराना, प्रशांत सक्सैना, दीपक सक्सेना, पीयूष सक्सेना मौजूद रहे।

Leave a Comment