निधौली कलां बाल रामलीला के 10 वें दिन भीलनी की कुटिया पर राम आये
निधौली कलां, एटा।
जनपद एटा के निधौली कलां में 10 वें दिन भीलनी कुटिया पर राम आये बाल रामलीला कार्यक्रम मंचन के साथ साथ राम सुग्रीव मित्रता, और सुग्रीव के तानाशाही भाई वाली का श्रीराम ने बाड़ मारकर बध कर दिया। वाली बध पर वाली की पत्नी रोने बिलखने का सीन काफी गमगीन रहा, दर्शकों में भी कुछ समय के लिए शोक जैसा माहौल हो उठा। बाल रामलीला कमेटी ने इस बार बैठने के लिए कालीन और प्रकाश की व्यवस्था अच्छी दिखी, और बाल रामलीला के युवा कलाकारों ने अलग अलग रूपों में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि बाल रामलीला में हर साल नए नए युवा जोशीले कलाकारों के अभिनय मन को छू जाते हैं, और कुछ सीनियर युवा कलाकार आजतक अपने अभिनय से दर्शकों के मन को मोह लेते हैं। बाल रामलीला में मनोरंजन के लिए डांसर जमकर स्टेज पर थिरकते हुए नजर आए, जो युवाओं व महिलाओं के मनोरंजन से रामलीला में कुछ पल के लिए ही सही जान डालते हुए दिखाई देते हैं। जिससे पुनः दर्शक ऊर्जावान होकर बाल रामलीला का आनंद लेते हुए दिखते हैं।
रामलीला कमेटी के संचालक मनोहर सिंह नेताजी अपना विधिवत संचालन करते चले आ रहे हैं। उदयवीर सिंह वर्मा एडवोकेट रोजाना की भांति रामलीला शुरू होने से पहले व्यवस्था चैक कर व्यवस्था सही रखने के लिए कमेटी को रोजाना निर्देशित करते हैं। बाल रामलीला में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहते हैं।















