अमेरिका में एकाएक ग्रोसरी स्टोर्स पर भीड़ बढ़ गई है। लाखों अमेरिकी बोतलबंद पानी, लंबे समय तक खराब ना होने वाला खाना और दूसरे जरूरत के सामान जमा कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में लगातार इस तरह की खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। इसकी वजह अमेरिका में तीन महीने (90 दिनों) तक ब्लैकआउट (बिजली और दूसरी जरूरी सेवाओं का ठप होना) होने का दावा है। हालांकि सरकार की ओर से इस दावे को कोरी अफवाह बताया गया है।
सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने ऐसे पोस्ट और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अमेरिका में 90 दिनों के ब्लैकआउट की बात कहते हुए डूम्सडे प्लान के तहत लोगों से अपील की गई कि जरूरी सामान घरों में जमा कर लें। माइक्रोसॉफ्ट से लेकर बैंकों तक हाल ही में हुई बड़ी तकनीकी गड़बड़ियों (आउटेज) के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा लिया है।साभार














