WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुँचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुँचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव*

 

आगरा,आगरा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष पार्क से जिला मुख्यालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। उनके कपड़ों पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ लिखा हुआ था। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयुक्त पर लगाए गए आरोपों का उत्तर देने के लिए सामने क्यों आ रही है? क्या बीजेपी चुनाव आयोग की प्रवक्ता है? उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में हम इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। कार्यकर्ताओं ने ‘चुनाव आयुक्त शर्म करो’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ की नारेबाजी भी की। इस दौरान एक अन्य महिला कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से सवाल करती नजर आई। पोस्टर पर लिखा था कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया था कि यह ‘शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध’ है।विरोध प्रदर्शन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की सक्रिय भागीदारी रही और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता रामनाथ सिकरवार, अमित सिंह, अश्विनी जैन, राम टंडन, लक्ष्मी नारायण, माया माहौर, चौधरी बच्चू सिंह, गीता सिंह और पारो शर्मा भी प्रदर्शन में मौजूद रहीं।

Leave a Comment