*आगरा कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित*
आगरा, 28 सितंबर 2026।
आगरा कॉलेज, आगरा में ESDP योजना 2026-27 के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (Entrepreneurship Awareness Programme–EAP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को “Entrepreneurship Awareness and Motivation” के माध्यम से उद्यमिता, स्वरोजगार एवं नए व्यावसायिक अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में श्री हरिशंकर, कार्यक्रम समन्वयक, CFTI आगरा, श्री B.K. Sutail, DIC, Industrial Officer, श्री अनुज कुमार गोयल, CA एवं Advocate तथा श्री रामेंद्र शर्मा, Regional Manager, Canara Bank ने विशिष्ट अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन आदरणीय प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में MSME–Technology Development Centre एवं Faculty of Commerce, Agra College, Agra के संयुक्त सहयोग से किया गया। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी शर्मा, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, डॉ. नीरज मनचंदा, डॉ. ज्योत्सना गौड़, डॉ. आयुषी गौतम सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व, स्वरोजगार की संभावनाओं, नए व्यावसायिक विचारों, वित्तीय संसाधनों, बैंकिंग सुविधाओं, कौशल विकास तथा उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पारंपरिक रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने, नवाचार को अपनाने तथा उपलब्ध सरकारी एवं वित्तीय अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से उद्यमिता एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं उद्यमशील सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में आगरा कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं, विभागाध्यक्षों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।
















