एटा ब्रेकिंग
देर रात बारिश के बीच सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार!

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में जिनावली गांव के पास भारी-भरकम पेड़ अचानक सड़क पर धराशायी हो गया।
पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, आवागमन पूरी तरह प्रभावित होने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ीं।
जाम में कई वाहन फंस गए और सड़क पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
सूचना मिलते ही अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ को सड़क से हटाने की कवायद शुरू कर दी।
पुलिसकर्मी यातायात सुचारू कराने के लिए मौके पर लगातार मशक्कत कर रहे हैं।
लगातार बारिश के बीच पेड़ गिरने से जिनावली के पास सड़क पर बना जाम, राहगीर परेशान।
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव की घटना।
















