एटा बिग ब्रेकिंग —
पुलिस पर वीडियो बनाकर आरोप लगाने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज, जलेसर पुलिस ने शुरू की जांच!
एटा के थाना जलेसर में पुलिस की छवि खराब करने और कथित धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में महिला के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुष्पा पत्नी प्रदीप कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।
एफआईआर के अनुसार महिला ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से जुआ अधिनियम के एक मुकदमे में पुलिस पर आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा, गाली-गलौज और कथित धमकी वाला वीडियो वायरल किया।
पुलिस का आरोप है कि वीडियो में पुलिसकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और “सुधर जाओ” जैसी चेतावनी दी गई।
एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि महिला द्वारा इससे पहले तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और हल्का प्रभारी के खिलाफ भी इसी तरह के वीडियो वायरल किए गए थे।
पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जलेसर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच में सामने आएगा—वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है?
एटा के थाना जलेसर क्षेत्र का मामला।
















