एटा बिग ब्रेकिंग —
बारिश के कहर में धराशायी हुआ हाईटेंशन खंभा, सकीट-आसपुर मार्ग पर लगा जाम!
एटा के सकीट में लगातार बारिश के बीच आसपुर अड्डा के पास हाईटेंशन लाइन का खंभा अचानक धराशायी हो गया।
खंभा गिरते ही सकीट-आसपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
लगातार बारिश से पहले ही जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों की फसलों पर भी संकट—अब बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा असर।
करीब 24 घंटे बाद बहाल हुई बिजली सप्लाई के बीच दोबारा खंभा गिरने से उपभोक्ताओं में लंबे बिजली संकट की चिंता बढ़ गई।
सूचना पर बिजली विभाग की टीम सक्रिय, प्रभावित लाइन की सप्लाई को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया गया।
अवर अभियंता जितेंद्र पटेल ने बताया—कुछ ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद रहेगी, जल्द खंभा लगाकर बिजली व्यवस्था सुचारू कराई जाएगी।
सकीट कस्बे के आसपुर अड्डा की घटना—बारिश के बीच बिजली और यातायात व्यवस्था पर दोहरा असर।
















