*सीवर-नालियों की बदहाल स्थिति पर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने सौंपा ज्ञापन*
*नालियां जाम, सड़कों पर गंदा पानी; डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा*
आगरा। काशीराम योजना के तहत मायावती के फ्लैट, पथौली रुद्रगुज क्षेत्र में नालियों और सीवर की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने संजय पैलेस स्थित विकास भवन में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नालियां कूड़े और सिल्ट से जाम हैं, जिससे गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है। जलभराव, दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार नगर निगम की टीम ने कुछ कार्य किया, लेकिन पूरी सफाई की मांग करने पर कर्मचारियों ने क्षेत्र को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए बिचपुरी ब्लॉक या विकास भवन जाने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने मांग की कि जनहित और स्वास्थ्य को देखते हुए सीवर व नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और भविष्य में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।















