*गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन मनाया उत्तम तप धर्म-श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई उत्तम तप धर्म की आराधना*

आगरा।गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सेठ श्री किशन बिहारी लाल जैन धर्मशाला में चल रहे दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन मंगलवार को उत्तम तप धर्म की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई।प्रातःकाल मंदिर में भगवान श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा कर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद परिवार,विमल जैन,मुकुल जैन,यीशु जैन तथा सुरेश चंद्र जैन एडवोकेट सहित अन्य श्रद्धालु परिवारों को प्राप्त हुआ।इसके बाद विधि- विधान पूर्वक उत्तम तप धर्म की पूजन एवं धार्मिक विधान संपन्न हुआ।पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्तम तप धर्म के महत्व को समझते हुए आत्मसंयम, त्याग, साधना और आत्मशुद्धि को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर भक्तिभाव से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन एवं धार्मिक स्तुतियों के साथ भगवान की आराधना की।मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि और धर्म साधना का पर्व है। उत्तम तप धर्म के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाहरी तप के साथ-साथ मन, वचन और कर्म की शुद्धि की प्रेरणा दी गई।रात्रि में मंदिर परिसर में श्रीजी की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें समाज के बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। धार्मिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर राकेश जैन,नरेश जैन पार्षद परिवार,वीरेंद्र कुमार,प्रमोद जैन, रविंद्र जैन नायक परिवार, मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन, धर्मेंद्र जैन, धर्मेश जैन, अभिषेक जैन, शानू जैन, अशोक जैन, सुनील जैन, संजीव जैन, संजय जैन, सुशीला जैन, शशि जैन, विजय जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, मिथिलेश जैन, शशि जैन नायक परिवार, कमलेश जैन, सुलोचना जैन सहित समाज के अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के आगामी दिनों में भी मंदिर में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,पूजन,आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।















