Search
Close this search box.

एसएसबी ने स्कॉलर बीएड कॉलेज के छात्रों में जगाई देश भक्ति की भावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल (गिरिडीह)

  • छात्रों को बताया कि कैसे आप केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में हो सकते हैं भर्ती

गिरिडीह : 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने स्कॉलर बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को जागरूकता सह संवाद सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और प्रेरणा की भावना जागृत करना था। कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएल शर्मा, उप-कमांडेंट ने छात्र-छात्राओं को सशस्त्र सीमा बल की कार्यप्रणाली, ड्यूटी और अनुशासन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल अपने ध्येय वाक्य “सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व” के साथ जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) में भर्ती संबंधी जानकारी भी दी गई। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं से अनुरोध किया गया कि वे राष्ट्रवाद पूर्ण शिक्षा देने में अपना योगदान दें, क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं।

बीएड कॉलेज के छात्रों ने इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों से विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। उन्हें बल की उपलब्धियों, जवानों के अनुशासन और देशभक्ति के बारे में बताया गया। छात्रों ने स्वरचित देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर जवानों का मनोबल भी बढ़ाया।

कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के पीएल शर्मा, उप-कमांडेंट, किसलय उपाध्याय, उप-कमांडेंट और अन्य जवान उपस्थित थे। बीएड कॉलेज की ओर से प्रभारी हरदीप कौर, गीता सिंह, आशीष राय और सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।

इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में देशभक्ति की भावना और अनुशासन को बढ़ावा मिलता है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन