राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मुख्य जीर्ण शीर्ण भवन के पुनरोद्धार को स्कूल के पुराने छात्र आ रहें आगे, निशा कांत शर्मा एडवोकेट

एटा ब्रेकिंग…

 

साथी हाँथ बढ़ाना…

 

एटा जनपद के सबसे प्रतिष्ठित और प्राचीन शिक्षा के मंदिर राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मुख्य जीर्ण शीर्ण भवन के पुनरोद्धार को स्कूल के पुराने छात्र आ रहें आगे…

 

जब सरकार और सिस्टम ने भी इस स्कूल से अपनी आँखे फेर ली और ये स्कूल एक जीर्ण शीर्ण भवन मे तब्दील हो गया तब इस स्कूल के पुराने छात्रों ने स्वयं व अपने सहयोगियों के माध्यम से आगे आकर इसके पुनरोद्धार का बीड़ा उठाया और फिर वो कर दिखाया जो नामुमकिन सा लगता था…

 

ऐसे ही इस स्कूल के 1993 मे इंटर मिडिएट के विज्ञानं वर्ग के एक छात्र रहें ललित कुमार गुप्ता ने विगत दिवस यूएसए वाशिंगटन डी सी से एटा आकर अपनी अमेरिका मे ही रहने वाली पत्नी आशिमा नोटानी के साथ अपने पुराने विद्यालय का निरीक्षण किया और उसके जीर्ण शीर्ण स्वरुप को सही कर पुराने स्वरुप मे लौटाने की मुहिम मे सहयोग कर एक सकारात्मक पहल की…

 

इस अवसर पर उन्होंने अपने पुराने स्कूल के दिनों को यादकर कई संस्मरण साझा किये, पुराने शिक्षकों और सहपाठिओ के बारे मे बात कर उनको याद किया…

 

इस अवसर पर ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे रूट्स यहां पर है… उन्होंने इसके सभी पुरातन साथियों से इस शैक्षिक संस्थान को बचाने मे सहयोग करने की अपील की…

उन्होंने सभी पूर्व छात्रों से अपील की कि आप आइये, देखिये और सहयोग कीजिये समिति को अपने बहुमूल्य सुझाव दीजिये ताकि ये स्कूल पुनः अपनी पुरानी पराकाष्ठा को पहुँच सके…

 

इस अवसर पर उनकी पत्नी आशिमा नूटानी ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है और इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए…

 

ललित कुमार गुप्ता ने 1993 मे एटा जी आई सी से साइंस साइड से इंटर किया उसके बाद 1997 मे एम एन आर बिट झाँसी से कंप्यूटर साइंस मे बी टेक किया और 1997 से 1999 तक दिल्ली मे न्यू जेन सॉफ्टवेयर कम्पनी मे काम किया।

1999 मे ये यू एस ए वाशिंगटन डी सी चले गए और वहां यूनिसन ग्लोबल नाम की आई टी कम्पनी मे सीनियर पोजीशन पर काम कर रहें हैं। ये बेस्ट रनर नाम का अपना एन जी ओ भी चलाते हैं जिससे गरीब बच्चों की शिक्षा मे मदद भी करते हैं…

 

2007 मे यू एस ए मे ही रह रही बॉम्बे इंडिया की रहने वाली आशिमा नूटानी से इनकी शादी हुई वे भी वहां आईटी सेक्टर मे काम करतीं हैं…इनके एक बेटी है मायरा गुप्ता जो वहां 9 स्टैंडर्ड मे पढ़ती है…

Leave a Comment