WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गुमशुदा नाबालिग बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया, रिपोर्ट बी के दीक्षित

एटा थाना अलीगंज पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।25 जुलाई 2026 को बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने लगातार तलाश और खोजबीन करते हुए कुछ ही समय में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

 

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे की पहचान सुनिश्चित की गई और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने एटा पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमराज गौतम और आरक्षी सौरव चौधरी शामिल रहे।एटा पुलिस की तत्परता से एक परिवार की खुशियां लौटीं।

Leave a Comment