WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानों पर पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित, रिपोर्ट इस्लाम खान

 

 

*जनपदीय पुलिस द्वारा श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानों पर पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित*

 

*बैठक में ग्राम प्रधान, होटल एवं ढाबा संचालक, पेट्रोल पंप स्वामी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, डीजे संचालक एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों ने किया प्रतिभाग।*

 

⏩*बैठक में उपस्थित सभी लोगों को शासन द्वारा कावड़ यात्रा के संबंध में निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों से कराया गया अवगत।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, होटल एवं ढाबा संचालक, पेट्रोल पंप स्वामी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, डीजे संचालक एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों को शासन द्वारा कावड़ यात्रा के संबंध में निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सीसीटीवी, डीजे की ध्वनि सीमा एवं समय सीमा का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जन से कावड़ यात्रा को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुझाव भी लिए गए। सभी संभ्रांत व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

*बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया:*

1. *साम्प्रदायिक सौहार्द-* किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

2. *यातायात प्रबंधन-* कांवड़ मार्ग पर नो पार्किंग, डायवर्जन का पालन करें। एम्बुलेंस के लिए मार्ग बाधित न हो।

3. *डीजे पर नियंत्रण-* मानक ध्वनि सीमा में ही डीजे बजाएं। निर्धारित समय के बाद डीजे न बजाएं।

4. *सुरक्षा-* होटल, ढाबा व पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखें। संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

 

अंत में समस्त उपस्थित जनों से अपील की गई कि कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

Leave a Comment