*आगरा पुलिस की बड़ी सफलता: दो माह में गुम हुए 230 मोबाइल बरामद, 57.5 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई गई*
आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के नगर जोन की सीसीटीएनएस सेल एवं सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले दो महीनों में गुम हुए 230 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹57.50 लाख बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुमशुदा मोबाइलों की ट्रेसिंग की गई। विभिन्न थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर CCTNS टीम ने मोबाइलों में उपयोग किए जा रहे सिम नंबरों और उनकी लोकेशन का विश्लेषण कर सफलतापूर्वक रिकवरी की।
बरामद मोबाइलों में सबसे अधिक 50 मोबाइल सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए। वहीं शाहगंज थाना क्षेत्र से 20, ट्रांस यमुना से 9, सदर बाजार और एकता थाना से 8-8, छत्ता और जगदीशपुर से 7-7, लोहामंडी से 6, नई की मंडी, सिकंदरा, एमएम गेट, मंटोला, हरीपर्वत और ताजगंज से 5-5 मोबाइल बरामद किए गए कुछ थानों में कोई रिकवरी दर्ज नहीं हुई। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस कार्य की सराहना की। इस अभियान में शामिल पुलिस टीम: उ0नि0 अभिषेक तिवारी, प्रभारी सर्विलांस सेल,सहायक उ0नि0 बृजेश कुमार, प्रभारी CCTNS सेल,कांस्टेबल शुभम चौधरी,कांस्टेबल अर्जुन,कांस्टेबल मोनू








