WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जमीन विवाद को लेकर भाई व भतीजों ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

गौतम शर्मा की खास रिपोर्ट।

 

*मिर्जापुर: जमीन विवाद को लेकर भाई व भतीजों ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार*

मिर्जापुर जिले के अहिरौरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई और भतीजों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने एवं हिस्से की जमीन को हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मफीद खान निवासी ग्राम मझिवार (अहिरौरा) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वे तीन भाई हैं। पिता के देहांत के बाद से तीनों भाई संयुक्त रूप से पुश्तैनी खेती करते आ रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि पिछले साल उन्होंने अपने हिस्से की खेती करने के लिए जमीन अपने दूसरे भाई महबूब खान को दी थी, लेकिन अब महबूब खान की नीयत खराब हो गई है और वह उन्हें खेती नहीं करने दे रहा है।

 

पीड़ित मफीद खान का आरोप है कि उनका भाई महबूब खान, उसकी पत्नी सजिदा, भतीजे सैफ अली, शहजादे और शाहिद मिलकर उन्हें और उनकी भाभी को आए दिन गाली-गलौज करते हैं और बेरहमी से मारते-पीटते हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष कई गैर-कानूनी कार्यों में संलिप्त है

 

पीड़ित मफीद खान ने थाना प्रभारी अहिरौरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उनके और उनके परिवार की जान-माल की रक्षा हो सके और उन्हें न्याय मिल सके। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा इस समय अपराधियों पर पूरी निगाहें बनाई हुई है।

जब से नए थाना अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा का आगमन हुआ है तब से लगातार क्षेत्र में अपराधिक मामले में कमी आ रही है और शांति व्यवस्था को कायम करने की पूरी रणनीति के साथ कार्य हो रहा है क्षेत्रवासी इस न्याय प्रणाली से काफी खुश नजर आ रहे हैं तो निश्चित रूप से जो भी अपराधी है वह अब बच नहीं सकते।

Leave a Comment