38 दिन से लापता 13 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने गुजरात के भुज शहर से बरामद किया*
पुलिस ने सराहनीय कार्य किया — सौली भईया*
समाजवादी पार्टी ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम*
फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र के राठौर गली मोहल्ला खेड़ा निवासी परिजनों की 13 वर्षीय पुत्री 28 अगस्त 2026 को लापता हो गई परिजनों ने थाना उत्तर पुलिस को सूचना दी तो 30 अगस्त 2026 को पुलिस ने बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था उक्त 13 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने गुजरात के भुज शहर से बरामद कर थाना उत्तर ले आई
जहां मौके पर थाना उत्तर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने किशोरी के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस कार्रवाई की सराहना की
विदित रहे कि इस मामले में 2अक्टूबर को राठौर गली मोहल्ला खेड़ा में आक्रोश फैल गया था जहां
सूचना पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है 3 दिन के भीतर अगर किशोरी की सकुशल बरामद नहीं हुई यदि पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं हुआ तो थाने का घेराव करने का काम किया जाएगा
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि पुलिस ने शानदार कार्य किया है पिछले चार दिन के अंदर लगभग 3000 किलोमीटर की यात्रा करके किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है यह सराहनीय कार्य है
इस अवसर पर दुर्गेश राठौर राजेश राठौर राजू राठौर सचिन राठौर अजय राठौर ओमवीर राठौर शिवकुमार राठौर पंकज राठौर रवि राठौर प्रेमपाल राठौर मनोज राठौर राजवीर राठौर श्री कृष्णा जाटव राहुल सक्सेना सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे















