*24-साल से झुग्गियों में रह रहे 150-परिवारों ने मांगा आवास,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्ट मानपाल सिंह
एटा । शहर के हिंदूनगर मोहल्ले में करीब 150 परिवार पिछले 24 साल से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इन परिवारों ने स्थायी आवास की मांग को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अतिरिक्त एआर फारुखी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने और आवास की व्यवस्था कराने की मांग की।
2002 में मकान टूटने के बाद से झुग्गियों में रहने का दावा
ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंदूनगर क्षेत्र में राजा गोविंदराय और अवागढ़ वालों की ओर से करीब 150 परिवारों के मकान बने हुए थे। आरोप है कि वर्ष 2002 में भारतीय सेना ने इन मकानों को तोड़ दिया था। इसके बाद से परिवारों के पास रहने के लिए स्थायी घर नहीं है और वे झुग्गी-झोपड़ी व पन्नियों के सहारे जीवन गुजार रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान टूटे करीब 24 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक आवास की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।















