*12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न*
*एटा 27 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 12.12.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इस लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 27.11.2026 को कमालुद्दीन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एटा एवं युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा, में सायं 04.00 बजे सम्पन्न की गयी। जिसमें नगर पालिका, बी0एस0एन0एल0, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, चकबन्दी विभाग, जिलापूर्ति विभाग एवं प्रशासन से सम्बन्धित वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर निहाल सिंह, इ0ओ0 नगर पालिका, आधिकारी, गुलशन कुमार, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक, अभय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति विभाग, एटा आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।
*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*
















