WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नदियों के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प को लेकर बैठक आयोजित, रिपोर्ट पवन यादव 

*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नदियों के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प को लेकर बैठक आयोजित*

 

*नदियों को अतिक्रमण मुक्त कर जल प्रवाह सुचारु बनाने के लिए छह चरणों में होगी कार्यवाही*

 

*ईशन नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश*

 

*जिलाधिकारी स्वयं करेंगी अभियान की निगरानी*

 

एटा, 27 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की नदियों के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में प्रवाहित छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरुद्धार, जल प्रवाह को सुचारु बनाने, नदी क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को प्राथमिकता पर लेते हुए सभी कार्य चरणबद्ध एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराए जाएं। जिलाधिकारी स्वयं इस अभियान की विशेष रूप से निगरानी करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगी।

अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के शासनादेश के क्रम में गठित जिला गंगा समिति की उपसमिति में मुख्य विकास अधिकारी एटा को अध्यक्ष/नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, एटा, उप जिलाधिकारी सदर एवं जलेसर, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, जल एवं संसाधन विभाग, उपयुक्त श्रम रोजगार, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, कृषि उप निदेशक, सहायक अभियंता लघु सिंचाई तथा जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को सदस्य नामित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि उपसमिति द्वारा नदी पुनरुद्धार एवं कायाकल्प का कार्य छह चरणों में कराया जाएगा। प्रथम चरण में राजस्व विभाग द्वारा नदी क्षेत्र की भूमि का सर्वेक्षण, चिह्नांकन एवं सीमांकन कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। द्वितीय चरण में नगर विकास विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग तथा जिला पंचायत राज विभाग द्वारा नदी में गिर रहे घरेलू एवं अपशिष्ट जल को रोकने की कार्यवाही की जाएगी। तृतीय चरण में सिंचाई विभाग द्वारा नदी की लेवल मैपिंग कर सिल्ट की मात्रा का आकलन करते हुए नियमानुसार साफ-सफाई कराई जाएगी।

चतुर्थ चरण में नदी के किनारों पर बंधों का निर्माण तथा केम्पेट एरिया में बीबी-जी राम जी योजनान्तर्गत तालाब एवं नालों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पंचम चरण में नदी के केम्पेट एरिया, बंधों एवं आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। षष्ठम चरण में कृषि विभाग द्वारा नदी किनारे प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपसमिति तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम ईशन नदी के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प के लिए एक माह में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिला गंगा समिति के समक्ष प्रस्तुत करे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से दायित्वों का निर्वहन करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डीएफओ विपिन वर्मा,एसडीएम सदर रविंद्र सिंह, डीपीआरओ अभिलाष बाबू,डीसी एनआरएलएम विकल कुमार, एई इरीगेशन, बीडीओ शीतलपुर,सकीट, निधौली कलां,आर्यन गौड़ आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment