*मन की बात के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, सांसद राजकुमार चाहर ने स्व. छोटेलाल वर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
शमसाबाद (आगरा)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शमसाबाद नगर पालिका परिषद में बूथ संख्या 124 पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों के साथ सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत अभियान, जनजागरण, जनभागीदारी तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे प्रेरणादायक प्रयासों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देशवासियों को प्रेरित करते हैं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री जी के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ, नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता, सकारात्मक सोच और जनसहभागिता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत सांसद राजकुमार चाहर ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय श्री छोटेलाल वर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद ने कहा कि स्व. छोटेलाल वर्मा का जनसेवा, सरलता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि और समाज ने एक लोकप्रिय व्यक्तित्व खो दिया है। अब मेरी लोकसभा के साथ साथ फतेहाबाद की भी जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है।
इस अवसर पर चेयरमैन अवनीश गुप्ता(बल्लो),शैलू जादौन, रंजीत प्रधान,नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता,राजेश कुशवाहा,संदीप गुप्ता,वीरेंद्र सिंह,राजू लवानिया, राजीव जैन,सतेंद्र यादव,सोमवीर आदि।
















