आजमगढ़ की एक वोटर लिस्ट में “विकास यादव” का नाम 10 बार अंकित होने के मामले में समाजवादी पार्टी की शिकायत के बाद यूपी निर्वाचन आयोग ने एक्शन किया है.
कम्प्यूटर सहायक एवं 05 बूथ लेवल अधिकारियों को वोटर लिस्ट के काम से हटाया गया है.
कम्प्यूटर सहायक एवं 5 बूथ लेवल अधिकारियों की सेवाऐं समाप्त की गयी है.
सभी दोषी कर्मी और अधिकारियों के खिलाफ FIR

दर्ज की जायेगी और जिम्मेवार तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 02 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिये गये है.
















