WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शहर के बीचो-बीच दिन दहाड़े लूट – लुटेरों ने बे खोप होकर दो सगी वहनों के स्वर्ण आभूषण लूटे, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

Oplus_131072

*शहर के बीचो-बीच दिन दहाड़े लूट – लुटेरों ने बे खोप होकर दो सगी वहनों के स्वर्ण आभूषण लूटे*

________________________________

*पुलिस का ढुल मुल रवैया अपराधियों के लिए बना वरदान*

__________________________________

*विशनपाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज*

__________________________________

एटा। सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल के नाम पर पुलिस दरोगा ने लूट की शिकार पीड़ित महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुऐ अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से पहले ही इस लूट की घटना को झूठा साबित करते हुए लुटेरों को क्लीनचिट दे दी,और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।

 

दिन दहाडे हुई इस लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने पूर्व ही जांच कर्ताओं ने अपराधियों को बचाने के इरादे से उनके पक्ष में तमाम उदाहरण प्रस्तुत करना शुरू कर दिये, सच्चाई को नकारते हुए पीड़ित महिलाओं को हडकाकर घटना को सिरे से खारिज करने के नजरिया से मन मांफिक जानकारी इकठ्ठा करना शुरू कर दी। और बाद में प्रार्थना पत्र लेने के उपरांत भी 2 दिन तक थाना में रिपोर्ट दर्ज नही क गई है।

 

बताते चलें कि विशनपाल सिंह चौहान वरिष्ठ पत्रकार पुत्र श्री शंकर सिंह चौहान निवासी बापू नगर शिकोहाबाद रोड एटा की पत्नी श्रीमती रजनी देवी तथा रजनी देवी की वहन संगीता देवी दिनांक 22-10 – 2026 को अपने घर बापूनगर से बाजार की और पैदल जारही थी तभी शाम 5:15 बजे के करीब तीन अज्ञात लुटेरों ने उन्हें हाजी पुरा मोड से पहले शिव मंदिर के बराबर रोक कर दोनों महिलाओं के गले से सोने के लॉकेट तथा कानों से सोने के कुंडल जान से मारने की धमकी से भयभीत करके छीन लिए और अपराधी फरार होगये।

 

घटना के तुरंत बाद विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार पीड़िताओं को साथ लेकर कोतवाली नगर जा पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई तथा मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तारीख भी दे दी। लेकिन पुलिस ने घटना को उसी वक्त झूठा साबित करने के लिए 15:20 मिनट तक महिलाओं से उल्टी सीधी प्रश्न करते हुये काफी समय बर्बाद कर दिया। और अपराधियों को दवोचने का कोई प्रयास नहीं किया।

 

यदि उसी वक्त पुलिस चौकसी शुरू कर देती तो अपराधी पकड़े जा सकते थे। रिपोर्ट थोडी देर में लिखवाने का आश्वासन देकर थाना से टरका दिया, बाद में रिपोर्ट भी नही लिखी। अगले दिन दिनांक 23 – 10 – 2026 को पुलिस चुनाव में विजी होगई। दिनांक 24 – 10 2026 की शाम को व मुश्किल रिपोर्ट दर्ज होसकी है।

 

जिस तरह से घटना के तुरंत बाद ही पुलिस लूट को झूठा साबिट करने में जुट गई,और बाद में रिपोर्ट लिखने में भी काफी हीला हवाली की गई। जिससे साफ जाहिर होता है कि अब घटना की निष्पक्ष जांच होना भी खतरे से खाली नहीं है।

Leave a Comment