WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तीन पीढ़ियों से मिट्टी के बर्तन बना रहा प्रजापति परिवार, आज तक नहीं मिला मिट्टी का पट्टा!

तीन पीढ़ियों से मिट्टी के बर्तन बना रहा प्रजापति परिवार, आज तक नहीं मिला मिट्टी का पट्टा!

फतेहपुर। ग्राम कुंभीपुर में राम विशाल प्रजापति और स्वर्गीय बल गोविंद प्रजापति का परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से मिट्टी के बर्तन बनाने का पारंपरिक काम करता आ रहा है। परिवार का कहना है कि आज तक उन्हें मिट्टी निकालने के लिए अपनी जमीन या मिट्टी का पट्टा नहीं मिल सका है। इसके चलते उन्हें मिट्टी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

परिवार को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए कभी इस तालाब तो कभी उस तालाब से मिट्टी लानी पड़ती है। इधर-उधर से मिट्टी जुटाकर किसी तरह अपने पुश्तैनी व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं।

तीन पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरागत कला के सामने मिट्टी का संकट खड़ा है। ऐसे में परिवार को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी उनकी समस्या पर ध्यान देंगे और मिट्टी उपलब्ध कराने के लिए उचित व्यवस्था करेंगे, ताकि उनकी आजीविका और पुश्तैनी हुनर को बचाया जा सके।

📢 प्रशासन से मांग: ग्राम कुंभीपुर के प्रजापति परिवार की समस्या की जांच कर नियमानुसार मिट्टी के पट्टे या मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

रिपोर्टर: मोहित प्रजापति जिला सचिव भारतीय मीडिया फाउंडेशन कुंभीपुर खागा फतेहपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Comment