WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शाकिब खान बने धनबाद मण्डल मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, जीएम व डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन: भारतीय रेलवे मजदूर संघ (धनबाद मण्डल) में शाकिब खान को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद शाकिब खान ने चोपन क्षेत्र के प्रथम आगमन पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक (जीएम) डिंपी गर्ग और धनबाद मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र का बुके देकर स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष ने चोपन परिक्षेत्र के मेहनतकश रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और समग्र सुविधाओं से संबंधित मांगों को लेकर शीर्ष रेल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों के कार्यस्थल की परिस्थितियों में सुधार, आवास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष शाकिब खान ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि रेलकर्मियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही धनबाद मण्डल के सभी मण्डलीय पदाधिकारियों और मण्डल के अंतर्गत आने वाली सभी शाखाओं का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि यूनियन के कार्यों में और अधिक सक्रियता लाई जा सके।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment