WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व नदी दिवस पर आर्ष गुरुकुल में आयोजित हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम, रिपोर्ट रमा मिश्रा

*विश्व नदी दिवस पर आर्ष गुरुकुल में आयोजित हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम*

 

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग, नदी संरक्षण का दिया संदेश

 

एटा। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं जिलाधिकारी महोदया की प्रेरणा से जिला गंगा समिति, एटा द्वारा विश्व नदी दिवस के अवसर पर आर्ष गुरुकुल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नदियों के महत्व, संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम में ग्रीन कल्चर फाउंडेशन के संस्थापक दर्पण भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नदियों के महत्व के बारे में बताते हुए विश्व नदी दिवस के उद्देश्य एवं इसकी प्रासंगिकता पर जानकारी साझा की। उन्होंने नदियों को जीवन का आधार बताते हुए उनके संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

वहीं, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने नमामि गंगे परियोजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने परियोजना के प्रमुख आठ आयामों के बारे में बताते हुए गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से नदी संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए भाषण, चित्रकला, गीत एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में युवराज आर्य, चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष आर्य, गीत प्रतियोगिता में दैनिक उपाध्याय तथा कविता प्रतियोगिता में अभिषेक आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल रखने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment