*#एटा…*
*विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित*
*23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना*
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05-आगरा खण्ड स्नातक एवं 06-आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर 2026 को जारी होगी। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा तथा मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
उक्त निर्वाचन के संबंध में जनपद एटा में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सभी संबंधितों से आदर्श आचार संहिता के प्राविधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।















