WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उ0प्र0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में एटा के उत्पादों की दिखेगी खनक, रिपोर्ट इस्लाम खान

*उ0प्र0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में एटा के उत्पादों की दिखेगी खनक*
*एटा के पीतल के घुंघरू, घंटी-घंटा, चिकोरी उत्पाद एवं महिला उद्यमिता का होगा प्रदर्शन*

*एटा, 22 सितम्बर 2026(सू0वि0)।* उत्तर प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप इवेंट उ0प्र0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण का आयोजन दिनांक 25 से 29 सितम्बर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर (IEML), ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। ट्रेड शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, नवाचार, औद्योगिक क्षमता, हस्तशिल्प, विनिर्माण, निर्यात एवं उद्यमिता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ना है।
अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जनपद एटा से एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) के अंतर्गत पंजीकृत उद्यमी बाल गोविन्द बंसल, मैसर्स बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, जलेसर अपने उत्कृष्ट उत्पादों के साथ प्रतिभाग करेंगे। वहीं जलेसर के भौगोलिक संकेतक (GI Tag) को प्रदर्शित करने के लिए श्री मुहम्मद नईम अंसारी, मैसर्स आर्ट मेटल वेयर भी ट्रेड शो में प्रतिभाग करेंगे।
जलेसर के प्रसिद्ध पीतल उद्योग के उत्कृष्ट घुंघरू, घंटी एवं घंटा जैसे उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में अपनी विशिष्ट पहचान और खनक के साथ देश-विदेश के आगंतुकों को आकर्षित करेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के ODOP/ODOP-संबंधित चिकोरी उत्पाद के प्रदर्शन के लिए जितेन्द्र कुमार मित्तल, मैसर्स चिकोरी एंटरप्राइजेज, एटा तथा महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से MSME महिला उद्यमी संगीता मौर्य, मैसर्स गंगासहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल, अलीगंज, एटा भी ट्रेड शो में प्रतिभाग करेंगी।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, एटा, अर्चना कुमारी ने जनपद के समस्त उद्यमियों से अपील की है कि इच्छुक ODOP, ODOC, निर्यातक उद्यमी तथा MSME महिला एवं युवा उद्यमी यथाशीघ्र ट्रेड शो के आधिकारिक पोर्टल upinternationaltradeshow.com पर अपना पंजीकरण कराकर इस अंतर्राष्ट्रीय मंच का लाभ उठाएं।
उन्होंने जनपदवासियों से भी आग्रह किया है कि उद्यम से जुड़े अथवा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले नागरिक 25 से 29 सितम्बर 2026 के मध्य ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा प्रदेश के उत्पादों, नवाचार एवं औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि ट्रेड शो से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए कार्यालय अवधि में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, एटा में संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त राजीव कुमार (मो0 9759209068) एवं इन्द्रपाल सिंह (मो0 9711528256) से भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment